आपका कारोबार,सही GST के साथ
बिलिंग, GST रिटर्न, स्टॉक और अकाउंट्स एक ही सॉफ़्टवेयर में। आपके अपने कंप्यूटर पर, इंटरनेट के बिना भी, या क्लाउड में।
कोई कार्ड नहीं चाहिए। ट्रायल में डाला गया सारा डेटा ख़रीदने के बाद भी रहता है।

हर बिल पर सही GST
ग्राहक चुनते ही उसका GSTIN और राज्य भर जाता है। हर प्रोडक्ट के साथ HSN कोड और GST दर आती है। राज्य के अंदर CGST और SGST, बाहर IGST, अपने आप।
GSTR-1, 3B और 2B
आपके पोस्ट किए गए बिलों से रिटर्न तैयार होते हैं। GSTR-2B को आपकी खरीद से मिलाकर दिखाता है कि कौन-सा क्रेडिट पक्का है।
ई-इनवॉइस और ई-वे बिल
पोर्टल के नियमों से पहले ही जाँच, IRN और साइन किया QR कोड बिल पर छपता है।
स्टॉक जिस पर भरोसा हो
हर गोदाम में स्टॉक, औसत लागत पर। बैच, एक्सपायरी और बारकोड स्कैनिंग भी।
टैली जैसे शब्द
डे बुक, लेजर, Dr और Cr, खाते का स्टेटमेंट। टैली से मास्टर और ओपनिंग बैलेंस सीधे इम्पोर्ट करें।
पूरा कारोबार एक जगह
कोटेशन, सेल्स ऑर्डर, डिलीवरी चालान, काउंटर बिलिंग, पेरोल (PF, ESI), प्रोजेक्ट, किराया और ऑनलाइन स्टोर।
GST रिटर्न
GSTR-1 और 3B आपके बिलों से।

बकाया वसूली
किसका कितना बकाया, कितने दिन से।

आपका डेटा, आपके पास
रोज़ बैकअप, दूसरे फ़ोल्डर में कॉपी।

पूरी जानकारी अभी अंग्रेज़ी में है: सभी सुविधाएँ · कीमतें · हमसे बात करें।